{"_id":"df39d04da4a4782add2cd05104696aec","slug":"sirbiai-team-has-returned-to-the-attachment-notice-pasted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्की करने आई सीर्बीआई टीम नोटिस चस्पा कर लौटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुर्की करने आई सीर्बीआई टीम नोटिस चस्पा कर लौटी
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 13 Feb 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित खाद्यान्न घोटाले में जांच कर रही सीबीआई टीम शनिवार को घोटाले में शामिल एक आरोपी एडीओ (कोआपरेटिव) सुभाष चंद्र मिश्रा के घर की कुर्की करने पहुंची। परिवार वालों ने हाईकोर्ट का स्टे आर्डर दिखाया। टीम ने घर में छानबीन की और घर के बाहर नोटिस चस्पा कराकर आरोपी को 15 फरवरी 2016 तक विशेष न्यायाधीश सीबीआई कोर्ट नंबर चार लखनऊ में उपस्थित होने का अल्टीमेटम दिया गया है।
ऐरा रोड पर स्थित मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी एवं एडीओ कोआपरेटिव सुभाष चंद्र मिश्रा चर्चित खाद्यान्न घोटाले में आरोपी हैं। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की आदेश जारी हुआ है, जिस पर कार्रवाई के लिए शनिवार को सीबीआई इंस्पेक्टर राजुल गर्ग मय टीम खीरी पहुंचे। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर दबिश के लिए फोर्स मांगी। प्रभारी निरीक्षक गुलाब शंकर पांडेय ने जेलगेट चौकी इंचार्ज राजबली सिंह को मयफोर्स सीबीआई टीम के साथ मौैके पर भेजा। सीबीआई टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर परिवार वालों से पूछताछ की। आरोपी के परिवार वालों ने हाईकोर्ट से मिले स्टे आर्डर को दिखाया जिस पर सीबीआई ने कुर्की की कार्रवाई फिलहाल टाल दी। सीबीआई टीम ने आरोपी के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दी जिसमें आरोपी के कोर्ट की तारीखों में लगातार गैरहाजिर होने और डाक से भेजी गई नोटिस प्राप्त नहीं करने का हवाला दिया गया है। नोटिस में 15 फरवरी 2016 तक विशेष न्यायाधीश सीबीआई कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।