{"_id":"988bbee4b6707ae11884f41b3d989cf8","slug":"seven-people-against-power-theft-report-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट
निघासन।
Updated Sun, 21 Feb 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की टीम ने छापा मारकर कोलवा फार्म के सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम ने आरोपियों पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। इसमें छह लोग ऐसे हैं, जिनका कनेक्शन भुगतान बकाया होने में काटा गया था। इसके बावजूद उन लोगों ने चोरी से कनेक्शन जोड़ लिया।
सीतापुर से आए अधीक्षण अभियंता के साथ बिजली विभाग की टीम ने धर्मापुर के पास स्थित कोलवा फार्म पर छापा मारा। इस दौरान कोलवा फार्म निवासी रंजीत सिंह के पास घरेलू बिजली का कनेक्शन मिला, लेकिन वह करीब सौ मीटर केबल डालकर खेत में मोटर चला रहे थे। इसी प्रकार इसी गांव के सोहन सिंह, बेन्त सिंह, जगतार सिंह, दलजीत सिंह, हरवंश सिंह और रंजीत सिंह पर कई सालों से एक लाख से अधिक बिजली विभाग का बकाया था। विभाग ने बिजली बिल जमा करने के लिए कई बार लिखा-पढ़ी की, लेकिन वह लोग नहीं माने। विभाग ने नान पेमेन्ट में इन लोगों का बिजली कनेक्शन तीन माह पहले काट दिया था। इसके बावजूद इन लोगों ने कनेक्शन जोड़ लिया था। चेकिंग के दौरान नलकूप चलता हुआ भी मिला। अधीक्षण अभियंता के आदेश पर जेई अजय कुशवाहा ने सातों लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई ने बताया कि आरोपियों ने टीम के साथ अभद्रता भी की थी।