फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Set fire to avoid bee, a home lighting

मधुमक्खी से बचने के लिए लगाई आग, एक घर जला

Tue, 21 Feb 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Tue, 21 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Set fire to avoid bee, a home lighting
आग - फोटो : self
- आग में 50 हजार का सामान जलकर हुआ राख
विज्ञापन

मधुमक्खियों से जानवरों और बच्चों को बचाने के लिए किए गए धुएं से एक घर जलकर राख हो गया। आग लगने से 10 हजार की नकदी संग करीब 50 हजार का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया।
क्षेत्र के गांव अंबर पुरवा निवासी रामेश्वर प्रसाद का घर गांव के दक्षिण तरफ स्थित है। सोमवार को वह अपनी पत्नी दिव्या देवी के साथ मजदूरी करने गोविंदपुर फार्म गया था। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गांव में मधुमक्खियों ने हमला बोलते हुए महंगेलाल के जानवरों और घर के बाहर खेल रहे बच्चे अंकित और छोटू पर टूट पड़ी। अचानक मधुमक्खियों का झुंड देखकर भगदड़ मच गई। उनके हमले से बचने के लिए लोग घरों के अंदर दुबक गए। गांव के महंगेलाल ने हिम्मत दिखाते हुए मधुमक्खियों से जानवरों और लोगों को बचाने के लिए आग जलाकर धुआं किया। आग ने सुलगकर पड़ोसी रामेश्वर के घर को पकड़ लिया और देखते ही देखते उसका घर जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। मधुमक्खियों के हमले से घायल अंकित और छोटू को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जाता हैं। उधर, आग लगने से घर में रखी नकदी, कपड़ा, बर्तन समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


तार की स्पार्किंग से लगी आग, आधा बीघा गन्ना जला 
निघासन। बिजली के लटक रहे तार की स्पार्किंग से गन्ने के खेत में आग लग गई, जिससे आधा बीघा गन्ना जल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 गांव गोविंद पुर फार्म निवासी सुखविंदर सिंह के घर के दक्षिण तरफ गन्ने का खेत है। खेत के ऊपर से 11 हजार बिजली लाइन के तार निकले हैं। तार अधिक लटकने के कारण उनमें आए दिन स्पार्किंग होती हैं। मंगलवार शाम करीब चार बजे घर सुखविंदर खेत में मटर की फली तोड़ रहे थे। उन्होंने गन्ने के खेत में धुंआ उठता देखा। उन्होंने शोर मचाया। किसी तरह से ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed