फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Schools are being crushed by two students DCM, death

स्कूल जा रही दो छात्राओं को डीसीएम ने कुचला, मौत

Sat, 03 Oct 2015 11:48 PM IST
मैगलगंज खीरी
मैगलगंज खीरी Updated Sat, 03 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
 Schools are being crushed by two students DCM, death
राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार दो बच्चियां सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान तेज गति से आ रही डीसीएम ने दोनों बच्चियों को कुचल दिया। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ग्रामीणों ने कई किलोमीटर पीछा कर डीसीएम चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों बच्चियों की मौत से कस्बे में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी डॉ. सद्दीक हुसैन की 12 वर्षीय पुत्री इकरा और आठ वर्षीय ऐमन कस्बे के द इंडियन पब्लिक स्कूल में क्रमश: कक्षा पांच और दो की छात्रा थीं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह आठ बजे चाचा इश्तियाक बाइक से दोनों को छोड़ने जा रहे थे। वह लकड़ी मंडी के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठी दोनों बच्चियां हाईवे पर गिर गईं। इस बीच लखनऊ की तरफ से तेज गति से आ रही डीसीएम ने दोनों बच्चियों को रौंद दिया। इसमें ऐमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि इकरा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सीतापुर ले जाया गया, जहां उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में इकरा ने भी दम तोड़ दिया। वहीं इश्तियाक को भी मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर हजारों ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने दुर्घटना कर भाग रहे डीसीएम चालक को पकड़कर डीसीएम सहित पुलिस के हवाले कर दिया। डॉ.सद्दीक हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने डीसीएम चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बे में है मातम का माहौल
मैगलगंज खीरी। कस्बे में हुई दो बच्चियों की मौत के बाद मातम का माहौल है परिवार वालों तथा मोहल्ले के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कस्बा निवासी डॉ. सददीक हुसैन के चार बच्चों में इकरा कक्षा पांच, और ऐमन कक्षा दो में पढ़ती थी। इनके अलावा तीसरी पुत्री मुसरा 6 वर्ष, छोटा बेटा बिलाल 4 वर्ष का है। इनमें दो बच्चियों की मौत से बच्चियों की मां बार-बार गश खाकर बेहोश हो रही है, जिसने भी इस दुर्घटना को सुना वह अपने को रोक नहीं पाया देखते ही देखते हजारों लोगों का हुजूम डाक्टर के घर पर एकत्र हो गया भीड़ में मौजूद हर आंखों में नम थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटनाओं के पीछे अतिक्रमण है मुख्य कारण
मैगलगंज खीरी। कस्बे में बढ़ी दुर्घटनाओं के पीछे मुख्य कारण यहां का अतिक्रमण है। तमाम प्रयासों के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटा। मैगलगंज में दर्जनों दुर्घटनाओं के बाद भी अतिक्रमण की स्थिति दिन पर दिन बढ़ती जा रहीं हैं। कस्बे में आधी सड़क पर ठेला वाहन, दुकानों पर टीन आदि लगा रखी हैं। शनिवार को दुर्घटना के बाद एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की बात तो आई लेकिन इस पर कितना अमल होता है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed