{"_id":"3b6b66bb5b1218f3809a79265926e409","slug":"saraf-family-reports-of-mass-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ परिवार के सामूहिक आत्महत्या मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ परिवार के सामूहिक आत्महत्या मामले में रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 15 Sep 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला बहादुरनगर निवासी सर्राफ कृष्ण कुमार सोनी सहित परिवार के चार लोगों के सल्फास खाकर आत्महत्या करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक फर्म के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के भाई अशोक कुमार सोनी की तहरीर पर कार्रवाई की गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने नमक मंडी स्थित एसके ज्वैलर्स के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में जांच शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार की सुबह मोहल्ला बहादुरनगर में सर्राफ कृष्ण कुमार सोनी, पत्नी माया सोनी, बेटा अंकुर उर्फ आशीष कृष्ण सोनी और बेटी रिशू सोनी ने एकसाथ सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली थी, जिसमें कृष्ण कुमार सोनी की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। जबकि उनकी पत्नी, बेटा और बेटी ने घर में ही दम तोड़ दिया था। इस मामले में मृतक सर्राफ के भाई अशोक कुमार सोनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एसके ज्वैलर्स ने उनके भाई द्वारा उधार के रुपये न देने पर दुकान में ताला डाल दिया था, जिससे उनके भाई कृष्ण कुमार सोनी गुडविल खत्म हो जाने के कारण काफी आहत हुए, जिसके बाद अपनी पत्नी माया सोनी, बेटा अंकुर उर्फ आशीष कृष्ण सोनी, बेटी रिशू सोनी के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
कोतवाल रंजीत सिंह यादव के अनुसार मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच रोडवेज चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है।