फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Reports submitted by CM To file an appeal

डीएम से लगाई रिपोर्ट  दर्ज करवाने की गुहार  

Wed, 02 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 02 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Reports submitted by CM To file an appeal
लूट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बाइक की डिग्गी से गायब हो गया था एक लाख रुपये से भरा थैला
हफ्ते भर पहले मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी मुरलीधर की बाइक की डिग्गी से एक लाख रुपये से भरा थैला चोरी होने के मामले की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।

मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी मुरलीधर ने बताया कि 24 अक्तूबर की सुबह उन्होंने रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से चेक द्वारा एक लाख रुपये का भुगतान लिया और उसे थैले में रखकर बाइक की डिग्गी में रख लिया। डिग्गी बंद कर उसने अपनी बाइक मोड़ी, इसी बीच दो साइकिल सवारों ने बाइक के सामने साइकिल खड़ी कर दी और उसमें कुछ ठीक करने लगे। वह साइकिल सवारों से साइकिल हटाने को लेकर बातचीत करने लगा। इसी बीच किसी ने उसकी डिग्गी खोल ली और रुपयों से भरा थैला उड़ा लिया। जब उन्होंने बाइक आगे बढ़ाई तो डिग्गी खुली होने का आभास हुआ, जिस पर उन्होंने जब रुककर देखा तो थैला गायब था। उन्होंने इसकी तहरीर संकटा देवी पुलिस चौकी पर दी। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई उचक्के की फुटेज भी लिए, लेकिन न तो आरोपी को गिरफ्तार किया और न ही अभी तक रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने डीएम से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed