फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Recovery on the highway, the four policemen suspended Uchaulia outpost incharge

हाइवे पर वसूली, उचौलिया चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 20 Feb 2016 10:48 PM IST
पसगवां/लखीमपुर खीरी।
पसगवां/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 20 Feb 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Recovery on the highway, the four policemen suspended Uchaulia outpost incharge
नेशनल हाइवे पर वसूली के आरोप में एसपी ने उचौलिया चौकी इंचार्ज रामसिंह पवार समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एसओ पसगवां की रिपोर्ट पर की गई है। वहीं निलंबित चौकी इंचार्ज रामसिंह पवार ने भी एसओ पसगवां अनिल शाही के खिलाफ  गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी को सीडी समेत शिकायत सौंपी है। साथ ही निलंबन से आहत चौकी इंचार्ज ने एसपी को इस्तीफा भेजकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी है।
विज्ञापन

एसओ पसगवां अनिल कुमार शाही ने रिपोर्टिंग पुलिस चौकी उचौलिया के चौकी इंचार्ज रामसिंह पवार और चौकी पर तैनात सिपाहियों के खिलाफ  वसूली के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट एसपी को भेजी थी। इसके बाद 14 फरवरी 2016 को एसपी ने चेकिंग कराई गई तो चौकी के सामने गाड़ियों को रोककर पुलिसकर्मी वसूली करते मिले। इस पर संज्ञान लेते हुए एसपी अखिलेश चौरसिया ने चौकी इंचार्ज रामसिंह पवार, सिपाही कृष्ण पाल सिंह, शिव प्रकाश शुक्ला और राजबहादुर रावत को निलंबित कर दिया है। इस आदेश के बाद निलंबित चौकी इंचार्ज रामसिंह पवार ने एसओ अनिल कुमार शाही पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की पेशकश करते हुए इस्तीफा भी भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी अखिलेश चौरसिया का कहना है कि गाड़ियों से वसूली करने की शिकायत एसओ पसगवां से मिली थी जिसके बाद आरोपी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ मोहम्मदी से कराई जाएगी। दरोगा का इस्तीफा नहीं मिला है और न ही एसओ के खिलाफ  कोई शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करा में वसूली और थाने की जीडी में सबको बताया सतर्क
एसओ पसगवां अनिल शाही ने उचौलिया चौकी की जीडी में जो तस्करा डलवाया है, उसमें रात 08.40 बजे चौकी के सामने सिपाही राजबहादुर रावत और शिव प्रसाद शुक्ला को वसूली की नीयत से ट्रक रोककर खड़े होना दर्शाया है, जबकि थाना पसगवां की जीडी में अगले दिन सुबह 06.25 बजे वापसी के समय यह लिखा है कि वह जब चेकिंग में उचौलिया पहुंचे तो सभी कर्मचारीगण मौजूद और सतर्क पाए गए।
प्रमुख चुनाव में भी विवादों से घिरे एसओ
पसगवां ब्लाक प्रमुख चुनाव में एसओ पसगंवा अनिल शाही उस समय विवादों में घिर गए थे, जब भाजपा नेता और पूर्व विधायक अरविंद गिरि से उनकी नोकझोंक हुई। उसके बाद एसओ को लेकर जिले भर में चर्चाएं हुईं थीं।
राष्ट्रपति पदक पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैैं दरोगा पवार
वसूली के आरोप में निलंबित किए गए दरोगा रामसिंह पवार को राष्ट्रपति पुरस्कार समेत कई अन्य पुरस्कार मिल चुके हैं जिसमें राज्य सरकार द्वारा उत्कर्ष सेवा सम्मान और सराहनीय कार्य सेवा सम्मान चिह्न भी शामिल है। इसके अलावा चीफ  सेक्रेटरी द्वारा प्रशंसा पत्र तथा एसपी से लेकर राज्यपाल तक से कई प्रशंसा पत्र एवं नकद धनराशि बतौर पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

एसओ अनिल शाही पर ये लगे आरोप

एसपी को प्रार्थना पत्र देकर निलंबित दरोगा रामसिंह पवार ने एसओ पसगवां अनिल कुमार शाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें एक ढाबे पर टैंकरों से हजारों लीटर तेल चुराकर डीलरों को भारी नुकसान पहुंचाने और इसके एवज में 50 हजार रुपये महीना वसूलने का आरोप है। इसके अलावा थाना क्षेत्र में हरे वृक्षों का अवैध कटान कराना तथा क्षेत्र में जनता से अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed