फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Records show reluctance BDO suspended

अभिलेख दिखाने में आनाकानी करने पर वीडीओ निलंबित

Thu, 07 Apr 2016 11:00 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 07 Apr 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Records show reluctance BDO suspended
bdo - फोटो : amar ujala
ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच करने गई कमेटी को अभिलेख दिखाने में आनाकानी करना ग्राम विकास अधिकारी कमाल अहमद को महंगा पड़ गया। अधिकारियों के निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच का जिम्मा निघासन के वीडीओ को सौंपा गया है। 
विज्ञापन

डीडीओ के मुताबिक फूलबेहड़ ब्लाक की ग्राम पंचायत ओदरहना में कराए गए विकास कार्य की जांच के लिए डीसी मनरेगा, आरईएस के अधिशासी अभियंता की एक कमेटी बनाई थी। कमेटी को गांव में ग्राम निधि की धनराशि 2.18 लाख रुपये में आठ सोलर लाइट लगवाने, ह्यूम पाइप लगवाने की जांच करनी थी। हालांकि सभी चीजें लगी हुई थी, लेकिन अधिकारियों के निर्देश के बावजूद ग्राम विकास अधिकारी ने उन्हें अभिलेख नहीं दिखाए। डीडीओ ने बताया कि निलंबन की अवधि तक कमाल अहमद को निघासन से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही बीडीओ निघासन को एक महीने के अंदर जांच पूरी कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed