फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ramjivn massacre Four people nominated

रामजीवन हत्याकांड में चार लोग नामजद

Tue, 17 Feb 2015 06:42 PM IST
निघासन
निघासन Updated Tue, 17 Feb 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
गंगापुरवा निवासी रामजीवन हत्याकांड में पुलिस ने सगे भाई समेत उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ आरके यादव ने बताया कि हत्या आरोपी कैलाश को हिरासत में ले लिया गया है। उधर नाराज ग्रामीणों ने आरोपी के घर में जमकर तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

बतादें कि गांव गंगापुरवा निवासी रामजीवन की उस समय उसके छोटे भाई कैलाश, पत्नी कांति, अंकित और गंगोत्री ने धारदार हथियार से हत्या कर दी जब वह सोमवार शाम गेहूं के खेत में चूहा मार दवा रख रहा था। मृतक के बेटे सतीश ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ आरके यादव ने बताया कि रामजीवन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। रामजीवन और उसके बड़े भाई प्यारे लाल की जमीन का हिस्सा छोटे भाई कैलाश ने ले लिया था। इस कारण वह परेशान रहता था। रामजीवन ने मेहनत मजदूरी करके चार बीघा जमीन भी खरीद ली और मकान भी बनवा लिया। इसी बात को लेकर कैलाश चिढ़ता था। पुलिस ने सतीश की तहरीर पर चाचा कैलाश, चाची कांति, चचेरे भाई अंकित और बहन गंगोत्री के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि कैलाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed