{"_id":"6ab17856a75736600b072a12","slug":"five-youths-beat-up-a-student-returning-from-school-case-registered-deoria-news-c-208-1-deo1049-192369-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्कूल से लौट रहे छात्र को पांच युवकों ने पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्कूल से लौट रहे छात्र को पांच युवकों ने पीटा, केस दर्ज
Tue, 22 Sep 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे कक्षा 11 के छात्र को पांच युवकों ने मेहड़ा पुरवा बाजार के पास घेरकर पीट दिया। छात्र के पिता की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
कसया रोड स्थित गोकुल धाम सोसायटी निवासी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अक्षय प्रताप सिंह देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं का छात्र है। 15 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। दो स्कूटी से पहुंचे शुभ श्रीवास्तव, आशुतोष मणि तिवारी, आयुष्मान तिवारी, कार्तिकेय और सिद्धांत जायसवाल ने घेरकर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच दरोगा कुंदन कुमार पटेल को सौंपी है। संवाद