{"_id":"6ab17a58898672ab66088a54","slug":"brass-cooking-vessel-stolen-from-home-son-arrested-following-fathers-complaint-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-168229-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घर से पीतल की बटलोही चोरी, पिता की शिकायत पर बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घर से पीतल की बटलोही चोरी, पिता की शिकायत पर बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन
नसवाल में कबाड़ की दुकान से बरामद हुई बटलोही, आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र में घर से पीतल की बलटोही (खाने बनाने का बड़ा बर्तन) चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि आरोपी के खिलाफ शिकायत उसके पिता ने ही दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की गई पीतल की बटलोही नसवाल स्थित एक कबाड़ की दुकान से बरामद कर ली है। पुलिस दुकान संचालक से भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार 20 सितंबर को थाना भराड़ी में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसके घर से विवाह समारोह, भंडारे और अन्य सामाजिक आयोजनों में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली पीतल की बटलोही चोरी हो गई है। शिकायतकर्ता ने अपने बेटे पर ही चोरी करने का शक जताया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य पहलुओं की जांच की। प्रारंभिक जांच में आरोपी अंकित शर्मा पुत्र हेम राज शर्मा निवासी गांव पडयालग, डाकघर दधोल की कथित संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई पीतल की बटलोही नसवाल स्थित कबाड़ की दुकान से बरामद कर ली है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बटलोही को कबाड़ की दुकान तक किस तरह पहुंचाया गया और इसे बेचने में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। दुकान संचालक से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की घटना और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जाएगी।