फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Allegation of circulating misleading videos in the Manisha death case; demand for police action.

Bhiwani News: मनीषा मौत मामले में भ्रामक वीडियो फैलाने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Allegation of circulating misleading videos in the Manisha death case; demand for police action.
लोहारू/ढिगावामंडी। मनीषा मौत मामले में सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो फैलाने का आरोप लगाते हुए समाजसेवी नरेश पहाड़ी ने पुलिस को शिकायत दी है। सोमवार को लोहारू थाने में दी शिकायत में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नरेश पहाड़ी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पश्चिम बंगाल के एक यूट्यूबर ने मनीषा की आत्मा से बात करने का दावा किया है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चित मनीषा मौत मामले को लेकर मृतका की आत्मा से बातचीत का हवाला देते हुए इसे हत्या से जोड़कर कथित रूप से भ्रामक सामग्री प्रसारित की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस तरह की सामग्री के प्रसारण से मामला दोबारा चर्चा में आ सकता है। इससे कानून-व्यवस्था के सामने अनावश्यक स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। शिकायत में वीडियो की जांच करने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है। नरेश पहाड़ी ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने के साथ वीडियो की सामग्री और उसके प्रसारण के उद्देश्य की भी जांच करने की मांग की है। उन्होंने आवश्यक कानूनी कदम उठाने का अनुरोध किया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि वीडियो को काफी लोगों ने देखा है। जांच अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस संबंध में तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed