फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railwaymen's body was found submerged in canal

नहर में डूबे रेलकर्मी का शव मिला

Mon, 04 May 2015 06:33 PM IST
मैलानी (लखीमपुर खीरी)।
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 04 May 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
Railwaymen's body was found submerged in canal
भीरा रोड स्थित शारदा नदी की सहायक नहर में नहाते समय सोमवार को डूबे रेलकर्मी का शव दूसरे दिन पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद बरामद कर लिया।
विज्ञापन

मैलानी रेलवे स्टेशन पर प्वाइंट्समैन प्रमोद (27) मैलानी सेंक्चुरी के जंगल में स्थित मड़हा बाबा मंदिर पर एक भंडारे में गया था। वहां से लौटते समय वह भीरा रोड स्थित शारदा नदी की सहायक नहर में नहाने लगा। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह डूब गया। सूचना पर पहुंचे एसओ आशुतोष मिश्रा ने तैराक ग्रामीणों की मदद से प्रमोद की खोजबीन शुरू कराई और नहर का पानी भी बंद कराया ताकि पानी कम होने पर प्रमोद का कुछ पता चल सके। इसका परिणाम यह हुआ कि पानी कम होने पर दूसरे दिन जंगल में ही तारडंडा और खर्चा पुल के बीच में पुरानी बिजली लाइन के पास नहर में किनारे गिरे एक पेड़ की डाल में फंसा हुआ प्रमोद का शव बरामद हो गया। प्रमोद के पिता शंकर लाल भी इज्जतनगर में रेलवे में चीफ ट्रैफिक कंट्रोलर हैं और वर्तमान में वह इज्जतनगर बरेली में डीआरएम आफिस के पीछे रेलवे कॉलोनी में रहते हैं तथा मूलत: ग्राम सरौठा थाना सादाबाद हाथरस के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

--
पांच बहनों में अकेला था प्रमोद
मैलानी। नहर में डूबा रेलकर्मी पांच बहनों में इकलौता भाई था। परिवार वालों के मुताबिक उसने नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली थी। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ग्रुप डी की परीक्षा पास करने के बाद उसकी पहली पोस्टिंग मैलानी में ही हुई थी। प्रमोद की मौत से परिवार वाले सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed