फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman killed in bomb looted 30 thousand rupees

गोला में महिला की हत्या कर 30 हजार रुपये लूटे

Thu, 07 May 2015 11:38 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Thu, 07 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in bomb looted 30 thousand rupees
बैंक से रुपए निकालकर घर जा रही महिलाओं पर गुरुवार को बदमाशों ने लूट के इरादे से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों ने महिला से 30 हजार रुपए लूट लिए और भाग निकले। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी अरविंद सेन ने मौका मुआयना कर शीघ्र घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 कोतवाली क्षेत्र के गांव लगुची निवासी 40 वर्षीय शहनाज बानो और 50 वर्षीय राजिया अपने भतीजे शादाब (19 वर्र्ष) के साथ उसकी बाइक से मूड़ा सवारान स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में रुपये निकालने गए थे। शहनाज ने बैंक से 30 हजार रुपये निकालने के बाद ननद राजिया को रुपये रखने के लिए दे दिए। शादाब के अनुसार जब रुपये लेकर बाइक से तीनों घर जा रहे थे तो रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें भदेंड़ और लगुची गांव के बीच रोक लिया। बदमाशों ने शादाब केसिर पर डंडे से वार कर घायल कर दिया और राजिया से रुपये छीनने लगे।
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने राजिया पर चाकू से कई प्रहार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बचाव को आई शहनाज बानो को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा। बिना नंबर की बाइक सवार दोनों बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बाद में परिवार वालों ने निजी वाहन से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजिया को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों का उपचार के लिए भर्ती कर लिया। कोतवाल एके उपाध्याय, सीओ मधुवन कुमार सिंह, हैदराबाद एसओ अजय कुमार यादव, एसएसआई तपेश्वर सागर ने घटनास्थल का मौैका मुआयना किया और पीड़ितों के बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन ने बताया कि वारदात में डंडे-चाकू का इस्तेमाल हुआ है, जबकि अमूमन लुटेरे तमंचे का प्रयोेग करते है। गांव से करीब 500 मीटर पहले वारदात को अंजाम दिया गया। मौके से बीड़ी का बंडल भी मिला हैै, जिससे बदमाश लोकल के प्रतीत हो रहे हैं। लूट के अलावा अन्य पहलुओं पर भी गौर किया जा रहा है।
...तो बैंक में मौजूद थे लुटेरे
शादाब ने बताया कि रास्ते में बाइक रोकवाने के बाद बदमाशों ने राजिया से ही रुपये लूटने की कोशिश की जबकि रुपये शहनाज ने निकाले थे। इससे कयास लगाया जा रहा है कि रुपये निकालने के समय बदमाश बैंक में मौजूद थे, जिससे उन्होंने राजिया को रुपये रखते हुए देख लिया।
पुलिस सक्रिय हो तो थम सकती हैं घटनाएं ः कोतवाली क्षेत्र के गांव लगुची निवासी महिला की दिनदहाड़े लूट के बाद हत्या से इलाके में दहशत है। इससे पहले भी लूट की यहां कई घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस सक्रिय हो तो घटनाएं रुक सकती हैं।  
पिछले तीन माह में बाइक सवार बदमाश इस प्रकार की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। जिनमें अधिकतर मामलों में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखाओं से रुपये निकालने वालों को निशाना बनाया गया है। इन बैंक ों के बाहर सीसीटीवी न लगा होना भी बदमाशों के लिए मददगार साबित होता है।
दो सप्ताह पूर्व रोशननगर की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से रुपया निकालकर घर जा रहे रामपुर कोठी के सुमित कुमार से बाइक सवार बदमाशों ने गांव के निकट छह हजार रुपये लूट लिए थे।
इससे पूर्व बाइक सवार बदमाशों ने ममरी रोशननगर मार्ग पर जड़ौरा के राजेश वर्मा को पत्नी सहित जाते समय दिनदहाड़े लूट लिया था। इसी प्रकार जिगनहां के राजेश कुमार सेे रायपुर जंगल में 12 हजार रुपये और मोबाइल लूटने के बाद उससे मारपीट भी की गई थी। इतना सब होने के बाद भी पुलिस ने इन घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया जिससे मूड़ा सवारान से रुपया निकालकर घर जा रही महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी।

पुलिस की शिथिलता से हो रही घटनाएं
गोला गोकर्णनाथ। पुलिस सक्रिय हो और बिना किसी दवाब में घटनाओं का खुलासा करे तो इन पर विराम लग सकता है। प्राय: यह देखा जाता है कि कि जब कोई शातिर लुटेरा पुलिस की पकड़ में आता है तो उसके कोतवाली या थाना पहुंचते ही छुटभैये नेता उसे छुड़ाने के लिए आ जाते हैं और पुलिस से झड़पकर उसे छुड़ा ले जाते हैं। इससे पुलिस का मनोबल नीचा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed