फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   police arrest

फरार कैदियों का एक साथी दबोचा

Thu, 18 Dec 2014 06:28 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 18 Dec 2014 06:28 PM IST
विज्ञापन
police arrest
धौरहरा के सर्राफ पुत्र के अपहरण के मामले में पिछले 11 महीने से फरार चल रहे कैदी डालू गुप्ता और बग्गा का एक साथी सचिन शुक्ला निवासी ककरहा थाना मैगलगंज को पुलिस ने दबोच लिया है। उसके कब्जे से दो किलो डोडा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन ने बताया कि एसओ मैगलगंज आनंद शाही पुलिस फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे, तभी भगौतीपुर चौराहे के पास एक युवक संदिग्ध हालात में घूमते हुए देखा गया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसकी पहचान सचिन शुक्ला के रूप में हुई। बता दें कि वर्ष 2014 के जनवरी माह में सचिन ने फरार कैदियों डालू गुप्ता और बग्गा के साथ मिलकर धौरहरा में सर्राफ पुत्र अमित रस्तोगी को अगवा कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने फूलबेहड़ क्षेत्र के बोलेरो मालिक समेत आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया था लेकिन डालू गुप्ता, बग्गा और सचिन शुक्ला फरार चल रहे थे। हालांकि अभी इस मामले में दोनों कैदियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed