फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One killed in motorcycle collision, two injured

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो लोग घायल

Sat, 03 Dec 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Sat, 03 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
One killed in motorcycle collision, two injured
injured - फोटो : amar ujala
सिकंद्राबाद रोड पर गांव बैदाखेड़ा के पास हादसा
विज्ञापन

सिकंद्राबाद रोड पर गांव बैदाखेड़ा के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सिकंद्राबाद रोड पर बैदाखेड़ा गांव के पास दोपहर को थाना नीमगांव के बेलहरी गांव निवासी अरविंद शुक्ल (28) और संसारपुर निवासी मोहम्मद फैज (23) की बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। जिसमें बाइक सवार अरविंद, मोहम्मद फैज और उसका भाई शफीक गंभीर घायल हो गए, जिन्हें गंभीरावस्था में एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने अरविंद शुक्ला को मृत घोषित कर दिया और गंभीर घायल मोहम्मद फैज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि उसके भाई शफीक को छुट्टी दे दी है। सूचना पर सीएचसी आए मृतक के पिता अशोक कुमार ने बताया कि उनके तीन पुत्र है, जिसमें अरविंद सबसे छोटा था। वह बाइक से गोला आ रहा था। वहीं घायल शफीक ने बताया कि वह अपने भाई मोहम्मद फैज के साथ बाइक से सिकंद्राबाद जा रहा था। जैसे ही वे दोनों बैदा खेड़ा गांव के पास पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। सूचना पर पहुंचे नानक चौकी इंचार्ज दिनेश यादव ने अरविंद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed