फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Old car to be vulnerable to death

कार की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

Wed, 20 May 2015 07:31 PM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Wed, 20 May 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी-शाहजहांपुर रोड पर अखयराजपुर चौराहे के पास शाहजहांपुर की ओर से तेज गति से आ रही स्कार्पियो की चपेट में आकर एक वृद्धा जख्मी हो गई। इलाज के लिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव अखयराजपुर निवासी सरस्वती देवी (70) बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब मोहम्मदी के भारतीय स्टेट बैंक से पैसा निकालकर घर वापस जा रही थी, तभी अखयराजपुर  के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रही स्कार्पियो ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। एसएसआई राम सिंह पवार ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है जबकि चालक मौका पाकर फरार हो गया। मृतका के दो पुत्र हरद्वारी तथा रामदयाल और दो पुत्रियां प्रेमा व जदुरानी है। सरस्वती के नाम ढाई बीघा भूमि है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed