फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nigasn foray into the rogues, father to son beaten

निघासन में बदमाशों का धावा, पिता पुत्र को पीटा 

Tue, 10 May 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो-निघासन। Updated Tue, 10 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Nigasn foray into the rogues, father to son beaten
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने की लूटपाट, पुलिस गश्त की पोल खुली
विज्ञापन

शोभारानी स्कूल के पास स्थित एक घर में असलहाधारी बदमाशों ने धावा बोलकर पिता पुत्र की जमकर पिटाई की। बदमाश घर में रखा सारा सामान उठा ले गए। लूट की घटना ने रात में हो रही पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। रात में एसओ ने मौका मुआयना कर घटना का शीघ्र खुलसा करने का दावा किया है।

पलिया रोड स्थित शोभारानी स्कूल के पास सड़क के किनारे सत्यनरायण शर्मा का घर है। सोमवार की रात सत्यनरायण और उनका पुत्र राहुल अधिक गर्मी होने के कारण घर के बाहर चारपाई डालकर लेटे हुए थे। रात करीब 11.30 बजे कुछ आहट सुनाई दी। राहुल ने आहट सुनकर पड़ोस में चारपाई पर सोए पिता सत्यनारायण को आवाज दी। राहुल ने जब बदमाशों की ओर टार्च लगाई तो बदमाशों ने टार्च बंद न करने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश राहुल के पड़ोस में आ गए और उसकी लाठी डंडों से पिटाई करने लगे। राहुल को पिटता हुआ देखकर सत्यनारायण ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी भी पिटाई कर दी। बदमाशों ने राहुल को सिर पर बंदूक की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। उसके बाद चारपाई पर रखी चाबी लेकर कमरे का दरवाजा खोला और घर के अंदर मौजूद एक बैटरी, टेप, मोबाइल समेत करीब 30 हजार रुपये का सामान लूट लिया। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर बदमाश पलिया की तरफ भाग गए। राहुल ने बताया कि बदमाशों की संख्या चार थी। सभी बदमाश युवा थे। एसओ मनोज सिंह ने रात में मौका मुआयना कर घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed