फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Murder uncle-nephew arrested

हत्यारोपी चाचा-भतीजा गिरफ्तार

Mon, 06 Mar 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 06 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
रविवार को चौकीदार की गोली मारकर की गई थी हत्या 
विज्ञापन

शहर की एक बंद पड़ी आरा मशीन के चौकीदार थाना फरधान के गांव मऊ दाउद निवासी 45 वर्षीय इंद्रपाल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के हत्यारोपी भाई नरेंद्र और उसके  भतीजे सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 

बतादें कि गोला रोड पर उदयपुर स्थित बंद पड़ी आरा मशीन के चौकीदार इंद्रपाल की उसके ही कमरे के बाहर रविवार की दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी दूसरी पत्नी शर्मा देवी और पुत्री अनीता के साथ आरा मशीन में बने कमरे में रह रहा था। पुलिस ने पत्नी शर्मा देवी की ओर से मृतक की गांव मऊ दाउद में रह रही पहली पत्नी लौंग श्री के पुत्र सुनील और मृतक के छोटे भाई नरेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने रविवार की ही देर शाम नरेंद्र को दबोच लिया था, जबकि उसका भतीजा सुनील फरार था, जिसे पुलिस ने सोमवार की सुबह पकड़ लिया। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ करने के बाद दोनों आरोपियों का चालान भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed