{"_id":"6a8f2e83b5f11f3bf90c9f49","slug":"body-of-woman-missing-for-six-days-found-in-sharda-river-champawat-news-c-229-1-shld1007-143557-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: छह दिन से लापता महिला का शारदा नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: छह दिन से लापता महिला का शारदा नदी में मिला शव
Wed, 26 Aug 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। छह दिन पहले घर से निकली 56 वर्षीय महिला का शव मंगलवार देर शाम शारदा नदी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम शारदा नदी के दूसरे छोर पर एक महिला का शव उतराता दिखाई देने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। शिनाख्त के प्रयास के दौरान शारदा घाट निवासी विक्की कश्यप ने शव की पहचान अपनी मां लक्ष्मी देवी (56) पत्नी पप्पू के रूप में की।
परिजनों के मुताबिक लक्ष्मी देवी अक्सर पीलीभीत स्थित अपने मायके भिखारीपुर आती-जाती रहती थीं। करीब पांच-छह दिन पहले भी वह घर से निकली थीं। वह कई बार बिना बताए मायके या रिश्तेदारी में चली जाती थीं और वापस लौट आती थीं। इसलिए परिजनों को इस बार भी उनके किसी रिश्तेदारी में जाने की आशंका थी। मंगलवार को शारदा नदी में शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
शारदा घाट निवासी अशोक मुरारी ने बताया कि लक्ष्मी देवी पूर्णागिरि मेले के दौरान शारदा घाट पर फड़ लगाती थीं। एसआई गुरविंदर सिंह ने शव का पंचनामा भरा। इसके बाद अस्पताल में तीन चिकित्सकों डॉ. ज्ञानेश्वर यादव, डॉ. प्रभा जोशी और डॉ. भारती के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।
कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि परिजनों के अनुसार लक्ष्मी देवी अक्सर बिना बताए घर से आती-जाती रहती थीं। उनके परिवार में तीन पुत्र विक्की, अशोक और जितेंद्र हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।