फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused arrested with charas

Bilaspur News: कार से 4.523 किलो चरस बरामद, नेपाल के दंपती समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
accused arrested with charas
बलोह-मल्यावर लिंक रोड पर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

घुमारवीं थाना में मामला दर्ज, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.523 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में नेपाल निवासी दंपती भी शामिल है। पुलिस अब चरस की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने बलोह-मल्यावर लिंक रोड के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई। कार सवार तीनों लोगों के कब्जे से 4.523 किलोग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विश्वास उर्फ विशाल थापा (32) निवासी लुंबिनी, नेपाल, उसकी पत्नी और घनश्याम (25) निवासी गुराण, तहसील बाली चौकी, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed