फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   First in the district police zone in finding the lost mobile

Bulandshahar News: गुम हुए मोबाइल को तलाशने में जनपद पुलिस जोन में प्रथम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
First in the district police zone in finding the lost mobile
बुलंदशहर। बुलंदशहर पुलिस को जुलाई में गुम मोबाइल तलाशने में सीईआईआर पोर्टल समीक्षा में प्रदेश में चौथा और जोन में प्रथम स्थान मिला। पुलिस अधीक्षक क्राइम एवं साइबर अपराध नरेश कुमार ने बताया कि दूरसंचार विभाग का सीईआईआर पोर्टल चोरी/गुम स्मार्टफोन को ट्रैक व ब्लॉक कर मोबाइल चोरी पर अंकुश लगाता है। जुलाई में नियमित लॉगिन और अधिकतम रिकवरी के आधार पर जनपद को यह स्थान मिला। जुलाई में सीईआईआर पोर्टल पर 104 मोबाइल फोन ट्रेस हुए, जिनमें से 86 बरामद किए गए। यह उपलब्धि थाना प्रभारियों, सर्विलांस टीम के नियमित कार्य, तकनीकी उपयोग और त्वरित बरामदगी के प्रयासों का परिणाम है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने जनसेवा, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य जारी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed