फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A young man was shot in the thigh during the firing and was admitted to the hospital

Gonda News: फायरिंग में युवक की जांघ में लगी गोली, भर्ती

Wed, 26 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 26 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
A young man was shot in the thigh during the firing and was admitted to the hospital
मेडिकल कॉलेज में भर्ती आनंद कुमार मिश्र।
खरगूपुर। जानकीनगर पोखरा गांव के पास मंगलवार रात बाइक सवार पर फायरिंग का मामला सामने आया है। गोली दाएं जांघ में लगने से बसंतपुर राजा निवासी आनंद कुमार मिश्र (47) घायल हो गए। दूसरी गोली उनकी बाइक की टंकी में लगी। घायल को आसपास के लोगों ने निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज गोंडा पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो भाइयों, उनके पिता और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की शुरुआती जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन


इटियाथोक थाना क्षेत्र के बसंतपुर राजा गांव निवासी आनंद कुमार मिश्र मंगलवार रात करीब आठ बजे बाइक से महराजगंज जा रहे थे। आरोप है कि जानकीनगर पोखरा गांव के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन लोगों ने उन पर अचानक फायर कर दिया। गोली लगने से आनंद घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने बाइक चलाकर करीब 500 मीटर दूर गोंडा-बलरामपुर मार्ग तक पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज गोंडा पहुंचाया।
विज्ञापन


आनंद ने पुलिस को दी तहरीर में जानकीनगर पोखरा निवासी लालता प्रसाद पांडेय के दो बेटों और एक अज्ञात व्यक्ति पर फायरिंग का आरोप लगाया है। इसी आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने रात में घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



आरोपियों के बलरामपुर में होने की सामने आई बात
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, वे घटना के समय बलरामपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद थे। पुलिस इस संबंध में अन्य साक्ष्य और जानकारी जुटा रही है। घटना की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed