फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bolero plunges into gorge after colliding with truck; teenage girl dies, eight critically injured.

Ayodhya News: ट्रक से टकराकर खाई में गिरी बोलेरो, किशोरी की मौत, आठ गंभीर

Wed, 26 Aug 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 26 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bolero plunges into gorge after colliding with truck; teenage girl dies, eight critically injured.
हादसे में घायल
खजुरहट। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार आधी रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो में सवार किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक साल की बच्ची समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हरीश चंद्र जायसवाल का परिवार बोलेरो से अयोध्या से रिश्तेदारी में शामिल होने के बाद हैदरगंज थाना क्षेत्र के बैंती कला गांव लौट रहा था। बोलेरो हरीश चन्द्र जायसवाल के भाई का बेटा मनप्रीत चला रहा था। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। खाई में पानी भरा होने के कारण वाहन में सवार लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
विज्ञापन

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। बोलेरो पानी में फंसी थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया, जहां रात करीब 12:15 बजे चिकित्सक डॉ. अतुल कुमार मिश्रा ने हरीश चन्द्र की बेटी सृष्टि जायसवाल (17) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में पलक (10), कोमल (20), भानुमति (60), रुद्र (8), वैष्णवी (1), साधना (23), आराधना (25) और खुशबू (30) गंभीर रूप से घायल हुईं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर, अयोध्या रेफर कर दिया गया। वहां सभी घायलों का उपचार जारी है।

सूचना पर पहुंची बीकापुर कोतवाली पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ट्रक का पता लगाने के साथ हादसे के कारणों की भी पड़ताल कर रही है। किशोरी की मौत और परिवार के कई सदस्यों के घायल होने की खबर से बैंती कला गांव में मातम पसरा है।

हादसे में घायल

हादसे में घायल

हादसे में घायल

हादसे में घायल

हादसे में घायल

हादसे में घायल

हादसे में घायल

हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed