फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Moving to slaughter 21 animals recovered

वध के लिए ले जाए जा रहे 21 पशु बरामद

Sat, 27 Jun 2015 11:03 PM IST
धौरहरा
धौरहरा Updated Sat, 27 Jun 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव चकलाखीपुर के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कंटेनर से लादकर वध के लिए जा रहे 21 प्रतिबंधित पशु बरामद किए हैं। मौके से पशु तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार की अल सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि बहराइच से हरियाणा के एक कंटेनर से गोवंशीय पशु वध के लिए बाहर भेजे जा रहे हैं। लखीमपुर-बहराइच मार्ग पर चकलाखीपुर गांव के पास कोतवाल विजय प्रताप यादव, एसएसआई अमर सिंह और जेपी यादव ने नाकेबंदी कर दी, जिससे अपने को घिरता देख पशु तस्कर कंटेनर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर उसमें लदे 21 प्रतिबंधित पशु बरामद कर लिए, जिसमें चार की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। 17 पशुओं को पुलिस ने ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया और कंटेनर को पुलिस ने कोतवाली लाकर सीज कर दिया है। कोतवाल विजय प्रताप यादव ने बताया कि जल्द ही पशु तस्करों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी, क्योंकि ट्रक नंबर के आधार पर कंटेनर का पता चल जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed