फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Liquor and the MV Act cases filed

दारू और एमवी एक्ट के मामले किए दर्ज

Thu, 01 Jan 2015 06:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 01 Jan 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
Liquor and the MV Act cases filed
नववर्ष की शुरुआत गुडवर्क से करने वाली अधिकतर थानों की पुलिस इस बार सिर्फ दारू की बरामदगी और मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) में चालान कर अपनी पीठ थपथपा सकी, जबकि कुछ एसओ ने कहा कि वे फर्जी गुडवर्क नहीं दर्शाएंगे।  
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते साल में डकैती, चोरी और लूट की घटनाओं के खुलासे में कोतवाली सदर पुलिस फिसड्डी साबित हुई, वहीं नीमगांव पुलिस के खुलासों पर भी सवाल उठते रहे। 30 जुलाई 2014 को जिला जेल से फरार हुए अजय उर्फ दद्दा तिवारी और रवींद्र लोध की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई। इसके अलावा सिपाही विक्रम की हत्या कर कचहरी परिसर से फरार हुए बंदी डालू और बग्गा का पुलिस आज तक पता नहीं लगा पाई। इसी तरह जिले के अधिकतर थानों के अंतर्गत हुए संगीन अपराधों का आज तक खुलासा नहीं हो सका। इधर जब नए साल पर जीडी की शुरुआत गुडवर्क के ‘टोटके’ से होनी थी तो रात भर हाथ पांव मारने के बाद पुलिस सिर्फ कच्ची शराब की बरामद कर सकी। इतना ही नहीं जिस थाना पुलिस के हत्थे यह भी नहीं लगा तो उसने तीन सवारियों को खोजकर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान कर गुडवर्क कर लिया।
विज्ञापन

कुल मिलाकर जहां हाईटेक पुलिसिंग की बात की जा रही है, वहीं आज भी गुजरे जमाने का टोटका यानि नववर्ष पर जीडी की शुरुआत गुडवर्क से करने की औपचारिकता में जिले की थाना पुलिस ने रातभर कड़ी मशक्कत की, किंतु उसके हत्थे कुछ भी नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस थाने ने क्या किया गुडवर्क
मोहम्मदी, पसगवां, उचौलिया, मितौली, नीमगांव, सिंगाही, पलियाकलां, गौरीफंटा आदि थाना पुलिस ने कच्ची शराब पकड़ने का दावा करते हुए अपनी पीठ थपथपाई तो कोतवाली, धौरहरा और थाना हैदराबाद पुलिस ने मोटर वाहन एक्ट में चालान कर गुडवर्क दर्ज कर दिया।

गुडवर्क में अव्वल रही फूलबेहड़ पुलिस
प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ कुंवर प्रभात सिंह ने इलाके के गांव अंजनापुर निवासी जिला बदर अपराधी सुंदर को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि यह गुंडा एक्ट में जिला बदर किया गया था, लेकिन जिले में ही घूम रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed