फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Life imprisoned for four accused

हत्या के चारों आरोपियों को आजीवन कारावास 

Tue, 30 May 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो     मोहम्मदी। 
अमर उजाला ब्यूरो     मोहम्मदी।  Updated Tue, 30 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Life imprisoned for four accused
Demo Pic - फोटो : google
दोषियों में तीन सगे भाई   
विज्ञापन


एडीजे कोर्ट ने हत्या और हत्या के प्रयास आदि धाराओं में चार आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई, दोषियों में तीन सगे भाई हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चारों को अपनी गिरफ्त में लेकर जेल भेज दिया है।       
शासकीय अधिवक्ता निर्मल कुमार चौधरी के अनुसार कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के गांव मझिगवां में 2 फरवरी 2010 को 3.30 दिन में चुनावी रंजिश के चलते वादी देवकृष्ण के घर के सामने वादी की भाभी माधुरी देवी को लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना में वादी बाल बाल बच गया था। पुलिस ने देवकृष्ण की तहरीर पर ने 2 फरवरी को ही गांव के तोताराम, रज्जन वर्मा उर्फ राजकुमार, मुनेंद्र कुमार उर्फ मुनेश (तीनों सगे भाई) और शिवराम के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, गाली गलौज तथा जान से मारने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।      
विज्ञापन

सात वर्षों तक चले इस मुकदमे में वादी मुकदमा देवकृष्ण, चश्मदीद गवाह गयाप्रसाद, सुरेश चंद्र, आरक्षी शिवबहादुर और डॉ. सुभांशू कुमार आदि की गवाही हुई। मामले की विवेचना एसआई शुभ सुचित राम, राजेश नरायन और रामजीत भारती ने की थी। एडीजे संजय खरे ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद चारों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा सभी दोषियों पर 5-5 हजार जुर्माना भी लगाया। मुकदमे में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी पांडे पीलीभीत और अवधेश दुबे लखीमपुर ने पैरवी की थी। बहरहाल सात वर्षों बाद वादी पक्ष को न्याय मिल सका जिससे वह संतुष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed