{"_id":"58120b084f1c1b057fbc3a13","slug":"lee-accused-the-villagers-caught-with-meat-surrounded-by-tollgate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस के साथ पकड़े आरोपी तो गांव वालों ने घेर ली चौकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांस के साथ पकड़े आरोपी तो गांव वालों ने घेर ली चौकी
अमर उजाला ब्यूरो अमीरनगर (खीरी)।
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जमकर किया हंगामा, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
- सूचना पर पहुंचे विधायक ने युवकों को छुड़ाया
- पुलिस ने साधी चुप्पी, देर शाम चौकी पर पहुंचे एएसपी
- कहा, जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी
चौकी पुलिस ने मांस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर चौकी ले आई तो लोगों में रोष व्याप्त हो गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण चौकी पर पहुंच गए और युवकों को निर्दोष बताते हुए हंगामा करने लगे, जबकि पुलिस पकड़े गए आरोपियों के पास से मांस बरामद होने का दावा कर रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सपा विधायक दोनों युवकों को छुड़ाकर ले गए। तब जाकर कहीं लोग शांत हुए। हालांकि इसके बाद पुलिस ने भी चुप्पी साध ली, लेकिन क्षेत्र में यह मामला चर्चा का केन्द्र बना रहा।
चौकी पुलिस ने वृहस्पतिवार की सुबह कस्बे के दो व्यक्तियों को पकड़ा था। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के पास मांस मिला है, जिसे कब्जे में लिया गया है। उधर, आरोपियों के परिवार वालों को जब पकड़े जाने की जानकारी हुई तो परिवार वाले तमाम लोगों के साथ चौकी पर पहुंचे और आरोपियों को छुड़ाने का दबाव बनाया, लेकिन पुलिस ने छोड़ने से इंकार कर दिया। इससे लोग आक्रोषित हो गए और हंगामा करने लगे। कस्बे के कुछ लोगों ने मोबाइल पर कॉल कर सपा विधायक विनय तिवारी को मामले की सूचना दी और निर्दोष दो लोगों के पकड़े जाने की जानकारी दी। सूचना पर विधायक भी कस्बे में आ गए। विधायक के साथ सैकड़ों लोग चौकी पहुंच गए और जबरन दोनों को छुड़ा लाए। चौकी पर ही कस्बे के लोगों ने अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए दोनों सिपाहियों को हटाने की मांग की।
चौकी इंचार्ज ने कहा बरामद हुआ है मांस
पुलिस चौकी अमीरनगर के इंचार्ज रजनीश रावत का कहना है कि चौकी के सिपाही गश्त करके वापस आ रहे थे। पकड़े गए दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिनको सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों के पास से थोड़ा-थोड़ा मांस था। मांस किस पशु का है? इसकी जानकारी जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के लिए नहीं भेजा मांस
चौकी इंचार्ज के द्वारा पकड़े गए मांस को परीक्षण के लिए न तो पशु चिकित्साधिकारी को बुलाया और न ही उसे जांच के लिए भेजा, जिससे पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है।
बोले विधायक, अवैध वसूली से बचाने को निर्दोषों को छुड़ाया
विधायक विनय तिवारी का कहना है कि पुलिस पकड़े गए निर्दोष लोगों से अवैध वसूली का प्रयास कर रही थी, जिसकी सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस चौकी पहुंचकर दोनों को छुड़वा दिया है।
जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस चौकी पहुंचा। मामला क्या है इसकी जानकारी की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। यदि आरोपी दोषी मिले तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
- दीपेंद्र नाथ चौधरी, एएसपी