{"_id":"f7fda2a70883dc38043a2fe49f1eb6cf","slug":"kishore-sai-maarpeet-ker-rahi-uouvak-ko-dabocha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को पीटते युवक दबोचा, पुलिस का सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर को पीटते युवक दबोचा, पुलिस का सौंपा
मोहम्मदी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव से दूध बेचने मोहम्मदी आ रहे 13 वर्षीय किशोर को एक युवक ने पीटना शुरू कर दिया। किशोर के चीखने-चिल्लाने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी लेने पर उसके पास मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिस पर पुलिस ने उसे मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव दुबहा निवासी बेचेलाल का 13 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार सोमवार सुबह दस बजे के करीब गांव से दूध लेकर मोहम्मदी आ रहा था। तभी गांव मगरेना के पास बीएसएनएल टॉवर के निकट एक युवक ने उसे रोक लिया और जबरन उसकी साइकिल पर बैठकर चलाने लगा और उसे बिचपरी के आगे ले जाकर मारपीट की। राजेश के चीखने चिल्लाने पर खेतों में काम कर रहे किसानों तथा ग्रामीणों ने युवक को दबोच लिया।
उधर गांव में राजेश के अपहरण की खबर फैल गई। सूचना मिलने पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और युवक को थाने में ले आए। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास सौ ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिस पर उसका चालान भेज दिया। एसएसआई राम सिंह पवार का कहना है कि पकड़ा गया युवक गांव ईटारोरा का हरप्रीत सिंह उर्फ सोनी है वह इससे पूर्व दो बार जेल जा चुका है और नशे का आदी है।
विज्ञापन
हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसने नशे की हालत में यह कदम उठाया उसने अपहरण नहीं किया वह साइकिल से अपने झाले पर जाना चाहता था।