फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kidnapped student days Even after finding clues

अगवा छात्र का चार दिन बाद भी सुराग नहीं लगा

Tue, 18 Aug 2015 12:45 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 18 Aug 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी से स्कूल जाते समय अपहृत छात्र का चार दिन बीतने के बावजूद पता नहीं लगा है। मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच को अभी कोई सुराग नहीं लग सका है। छात्र का सुराग लगाने के लिए अब एसटीएफ की मदद ली जा रही है। एसटीएफ की टीम ने इस मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी मुन्ना सचान के 17 वर्षीय पुत्र प्रांजल सचान का स्कूल जाते समय रास्ते से बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार को अपहरण कर लिया था। प्रांजल लखनऊ पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। अभी तक पुलिस कॉल डिटेल के सहारे अपहरणकर्ताओं के बारे में सुराग लगा रही थी, लेकिन अब दूसरे विकल्पों पर भी जांच शुरू कर दी है। सोमवार को कोतवाल रंजीत सिंह यादव ने अपहृत छात्र के घर जाकर परिवार वालों से मुलाकात की है। इस मामले के खुलासे को पुलिस टीम, क्राइम ब्रांच के अलावा एसटीएफ को अपहृत छात्र की तलाश में लगाया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल रंजीत सिंह यादव ने बताया कि अपहृत छात्र की बरामदगी के लिए पुलिस टीम जुटी हैं। कुछ सुराग मिले हैं, जिन पर जांच की जा रही है। उम्मीद है जल्दी ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed