{"_id":"9bfe7a72cd21f0bc522cbf430d2f9a4e","slug":"jhrkhurani-was-struck-by-passenger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी का शिकार हुआ यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानी का शिकार हुआ यात्री
उचौलिया।
Updated Wed, 01 Jul 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस से दिल्ली से लखनऊ जा रहा रायबरेली निवासी युवक रास्ते में
विज्ञापन
जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने उसके 23 हजार रुपयेे पार कर दिए।
हाइवे पर उचौलिया से पहले शाहजहांपुर जिले में ग्राम बरतारा में बस
कंडक्टर युवक को नीचे उताकर चला गया। बेहोश पड़े युवक को देखकर गांव पंडरवा
निवासी एक युवक उसे उचौलिया ले आया। यहां होश में आने पर युवक अपने गंतव्य
को चला गया।
रायबरेली के थाना हरचंदपुर के गांव लालूपुर निवासी लक्ष्मीशंकर (30) पुत्र काशीप्रसाद ने यहां होश में आने पर बताया कि वह दिल्ली में एक कोरियर कंपनी में वाहन चालक है। मंगलवार को घर जाने के लिए वह देरशाम दस बजे यूपी रोडवेज के हापुड़ डिपो की बस से लखनऊ जा रहा था। रास्ते में उसके पास एक अन्य युवक आकर बैठ गया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। शाहजहांपुर क्रॉस करने के बाद सीतापुर रोड पर बरतारा गांव में बस कंडक्टर ने उसे नीचे उतार दिया। वहां से राजेश अचेत पड़े लक्ष्मीशंकर को उचौलिया ले आया। लक्ष्मीशंकर ने बताया कि जहरखुरान उसके पास से 23 हजार रुपये पार कर ले गए।