{"_id":"587632eb4f1c1b912bba8393","slug":"intelligence-failure-hotel-stay-gone-overseas","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया तंत्र फेल, होटल में ठहर कर चले गए विदेशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुफिया तंत्र फेल, होटल में ठहर कर चले गए विदेशी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
hotel
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पता चला तो होटल प्रबंधक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
नाइजीरियन के आने का मकसद पता कर रही पुलिस
जिले की स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) कितनी सक्रिय है। इसका सहज अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो विदेशी नागरिक शहर के होटल प्रथम में रुके और अगले दिन चले गए, लेकिन इसकी जानकारी नहीं हो सकी। करीब 24 दिन बाद जब इसकी जानकारी खुफिया विभाग को हुई तो हड़कंप मच गया। एलआईयू इंस्पेक्टर ने होटल प्रबंधक के खिलाफ विदेशी अधिनियम 14 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खीरी जिला नेपाल बार्डर से सटा हुआ है। इस जिले की नेपाल से सटी सीमाएं खुली हैं। दोनों देशों की सीमाओं पर घने जंगल हैं। जंगलों के सुगम रास्ते से भारत में घुसपैठ की आशंका बनी रहती है। 15 दिसंबर 16 को नाइजीरिया निवासी सिटू मायूमी वनडे और लियो शहर पहुंचे। दोनों विदेशी नागरिक मोहल्ला थरवरनगंज में स्थित होटल प्रथम में ठहरे, लेकिन इसकी जानकारी खुफिया विभाग को नहीं हो सकी। दोनों नाइजीरियन रात भर रुकने के बाद चले गए। इधर कई दिन गुजरने के बाद जब विदेशी नागरिकों के होटल में ठहरने की जानकारी स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) को हुई तो विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद हरकत में आई एलआईयू ने जब पड़ताल की तो मामला खुलकर सामने आ गया। इस पर एलआईयू इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने होटल प्रबंधक के खिलाफ विदेशी नागरिकों के ठहरने की जानकारी न देने और विदेशी अधिनियम 14 का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने होटल प्रथम के प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नाइजीरियन के आने का मकसद क्या था? पुलिस इसका पता लगा रही है।