फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the words of thugs, the woman got lost coil

ठग की बातों में आकर महिला ने गवाया कुंडल

Fri, 05 May 2017 11:12 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
लख्ाीमपुरख्ाीरी Updated Fri, 05 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सदर कोतवाली के जेलगेट चौकी क्षेत्र का मामला 
एक लाख का चेक दिलाने के नाम पर मांगे दो हजार

 कचहरी में ठगों के फैले नेटवर्क का मामला सामने आया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से पेशी पर आई एक महिला को शिकार बनाया गया है। आरोपी ठग ने पहले महिला को एक लाख का चेक दिलाने के झांसे में उलझाया, फिर उसे अपनी बाइक पर बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां पर चेक दिलाने के लिए दो हजार रुपये की डिमांड की, तो महिला ने पैसे न होने की बात कही। इस पर ठग ने महिला के कान से कुंडल उतरवा लिया और रफूचक्कर हो गया। 

मैगलगंज कस्बा निवासी स्वर्गीय दिनेश कुमार गुप्ता की पत्नी रानी देवी बृहस्पतिवार को पेशी करने कचहरी आई थीं। यहां से वापस लौटते समय महिला को एक ठग मिला, जिसने खुद को सेक्रेटरी बताते हुए एक लाख का चेक दिलाने की बात कही। महिला को विश्वास में लेने के लिए परिवार के सदस्यों के नाम भी बताए, तो महिला को कुछ यकीन हो चला। इसका फायदा उठाते हुए ठग अपनी बाइक से महिला को जिला अस्पताल ले गया। यहां पर चेक दिलाने के एवज में आरोपी ठग ने दो हजार रुपये मांगे। महिला ने रुपये न होने की बात कही, तो ठग ने कुंडल दिखाकर वापस देने का झांसा देते हुए कान में पहना सोने का कुंडल उतरवा लिया। इसके बाद आरोपी रफूचक्कर हो गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा, तो महिला का ठगे जाने का शक यकीन में बदल गया। मामले की सूचना जेलगेट चौकी पुलिस को दी गई है। चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि ठग को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जाएगी। हालांकि महिला ने आरोपी के सामने आने पर पहचानने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed