{"_id":"5819d6cd4f1c1b5e38436dca","slug":"in-the-collision-of-two-bikes-four-injured-including-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में बच्चे समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों की टक्कर में बच्चे समेत चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजााला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ऑफ बड़ौदा नगला के पास हुई दुर्घटना
घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
पलिया- संपूर्णानगर रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा नगला के पास दो बाइकों की आमने- सामने हुई टक्कर में एक महिला और बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बैंक में चेकिंग कर रही पुलिस ने पलिया सीएचसी में भर्ती कराया है।
पीलीभीत जिला के थाना हजारा के ग्राम कबीरगंज निवासी कंधई लाल का 30 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार अपनी 28 वर्षीय पत्नी मीरा देवी और तीन वर्षीय पुत्र अनुज कुमार के साथ पलिया किसी काम से आया था। यहां से काम निपटाकर वह वापस अपनी बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान बैंक आफ बड़ौदा नगला के पास सामने से तेज रफ्तार में बाइक से आ रहे त्रिकोलिया निवासी रामरतन का 18 वर्षीय पुत्र संजय से दोनों बाइकें टकरा गईं। जिसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बैंक में चेकिंग कर रही पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है।