फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In testimony on perjury charges Ort of the tough

गवाही में मुकरने पर क ोर्ट का कड़ा रुख

Wed, 22 Apr 2015 10:49 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Apr 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
मामला दर्ज कराने के बाद अदालत में गवाही से मुकर जाने की प्रवृत्ति पर एडीजे एमजी मदार ने सख्त रुख अपनाया है। ऐसे ही एक मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए गवाही से मुकरने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोला थाना क्षेत्र के ग्राम तिनावा मजरा अलियापुर निवासी रामकिशोर पर 30 जुलाई 2013 की रात आठ बजे गांव के नलकूप पर हमला हुआ था। उसे बचाने के लिए जब उसका लड़का जितेंद्र व परिवार वाले पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई की थी। भाला-बल्लम भी चले थे।  घायल रामकिशोर के लड़के जितेंद्र ने 31 जुलाई 2013 को इस बावत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने गांव के ही धनीराम, नेतराम, राजेंद्र प्रसाद और धनीराम की पत्नी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जितेंद्र, उसके पिता रामकिशोर सहित कई गवाहों ने हमलावरों को बचाने वाली गवाही दी। बताया कि वे हमलावरों को पहचान नहीं पाए थे नामजद आरोपी निर्दोष हैं, अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए नामजद आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी करने का फैसला सुनाया है। साथ ही अदालत में सही तथ्य न पेश करने के कारण जितेंद्र्र और रामकिशोर को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए उनके खिलाफ प्रकीर्ण मामला दर्ज किया है। दोनाें को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed