{"_id":"5985d5324f1c1b24398b49c2","slug":"illegal-arms-factory-busted-one-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 05 Aug 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
one held
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमगांव थाना पुलिस ने भूलनपुर मार्ग पर किशनपुर ग्रंट स्थित पौधशाला जंगल में चल रही अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा है। मौके पर असलहे बनाते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से बने और अधबने तमंचे बरामद हुए हैं।
पुलिस लाइंस सभागार में एएसपी घनश्याम चौरसिया ने पत्रकारों से बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध असलहा बनाने के काम में लगे हैं और क्षेत्र के अपराधियों को बिक्री कर रहे हैं। एसओ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई पारसनाथ सिंह, कांस्टेबल राजेश यादव, मोहन, सचिन, प्रेमचंद्र रावत ने रात को किशनपुर ग्रंट स्थित पौधशाला जंगल में छापा मारा, जहां मौके पर कोतवाली सदर के गांव कोरैया संजरपुर निवासी मंगूलाल को तमंचा बनाते हुए गिरफ्तार किया। मौके से असलहा बनाने के उपकरण और छह बने-अधबने असलहे बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से भी अवैध असलहे के मामले दर्ज हैं।