फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   he young man who met to meet girlfriend was shot in the house

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को घर में गोली से उड़ाया    

Sat, 20 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो        जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो        जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। Updated Sat, 20 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
he young man who met to meet girlfriend was shot in the house
हत्या - फोटो : अमर उजाला
15 दिन पहले भी किया था फायर, लेकिन बच गया था युवक       
विज्ञापन

मृतक के भाई की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज       

 पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे गांव के ही 25 वर्षीय महेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई और हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव घर के अंदर से बरामद किया है। पुलिस ने मृतक के भाई गुड्डू की ओर से प्रेमिका के ही परिवार के विजय प्रताप समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।     गांव रतनपुर निवासी दलित महेंद्र कुमार का गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध थे। शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे महेंद्र अपनी प्रेमिका के घर उससे मिलने गया था। इसी बीच उसकी प्रेमिका के घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण जब महिला के घर पहुंचे तो देखा महेंद्र कुमार का खून से लथपथ शव पड़ा था। मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। 
मृतक के भाई गुड्डू ने बताया कि उसके भाई की हत्या महिला से अवैध संबंधों के कारण की गई है। मृतक महेंद्र अविवाहित था। 15 दिन पहले भी विजय प्रताप ने उसके भाई पर फायर किया था, लेकिन वह बच गया था। भाई ने यह बात घर तो बताई थी, लेकिन इसकी  सूचना पुलिस को नहीं दी थी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के भाई गुड्डू की तहरीर पर विजय प्रकाश उर्फ  वीपी, गुड्डू पुत्र खग्गा, कपिल पुत्र खग्गा तथा ग्राम प्रधान पंकज यादव के भाई विनोद यादव के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। विवेचना सीओ मोहम्मदी को सौंपी गई है।      
विज्ञापन

     
अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके झा, इंस्पेक्टर पसगवां       
  
पूर्व नियोजित तरीके से घटना को दिया अंजाम      
शुक्रवार की शाम ही घर आई थी महिला  
     
मृतक महेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय प्रताप उर्फ वीपी को इस बात की जानकारी थी, कि महेंद्र के अवैध संबंध उसके  परिवार की एक महिला से हैं, जिसका वह विरोध करता था। लगभग 15 दिन पूर्व वीपी ने महेंद्र पर तमंचे से फायर किया था, लेकिन महेंद्र बच गया था। उसकी हत्या पूर्वनियोजित साजिश के तहत की गई। बताते हैं कि मुख्य आरोपी वीपी का एक भाई सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसका उपचार शाहजहांपुर में चल रहा है। वीपी तथा मृतक महेंद्र कुमार की प्रेमिका शाहजहांपुर में थी। योजना के तहत प्रेमिका पहले अपने घर आई। अंधेरा होने पर वीपी भी गांव पहुंच गया। बताते हैं कि महेंद्र कुमार घर के अंदर प्रेमिका से मिलने पहुंचा। इसी बीच घर की दीवार फांदकर वीपी और उसके अन्य साथी घर में घुस गए और उसकी गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed