{"_id":"edf810b98d62a4c9409883a43e1945e0","slug":"guldar-killed-four-goats-the-young-woman-unconscious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने चार बकरियों को मारा, युवती बेहोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुलदार ने चार बकरियों को मारा, युवती बेहोश
संपूर्णानगर
Updated Sat, 19 Sep 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के श्मशानघाट के पास सुतिया निवासी मोहम्मद रशीद की बेटी तैमुन निशा शुक्रवार शाम बकरियां चरा रही थी कि इसी दौरान झाड़ियों से दो बच्चों के साथ एक गुलदार निकल आया और हमला बोल दिया। गुलदार को देख युवती बेहोश होकर गिर गई, इधर गुलदार ने चार बकरियों को अपना निवाला बना लिया। रेंजर संपूर्णानगर राकेश कुमार का कहना है कि गुलदार का हमला बताया जा रहा है, जबकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर जो पदचिह्न बताए गए, वह गुलदार के प्रतीत नहीं हो रहे हैं। इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त हैं। उनका मानना है कि गुलदार वहीं कहीं छिपा है। बीडीसी सदस्य कुतुबुद्दीन अंसारी ने प्रशासन से लड़की का इलाज कराने एवं बकरियों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन