{"_id":"57cf03554f1c1b7f2f3182fc","slug":"goods-made-by-thousands-nkb","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर उड़ाया हजारों का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगाकर उड़ाया हजारों का सामान
अमर उजाला ब्यूरो/मितौली।
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव मार्ग पर हुई वारदात
पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
कस्बे के बड़ागांव रोड पर एक मकान में चोरों ने नकब लगा दी और हजारों का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कस्बा निवासी रामस्वरूप का बड़ागांव रोड पर मकान है। सोमवार रात रामस्वरूप पत्नी और बच्चों सहित मकान में सो रहा था। रात में किसी समय चोरों ने मकान की पिछली दीवार में नकब लगा दी और कमरे के अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखे बक्से समेत अन्य सामान कमरे से निकाल कर कुछ दूर स्थित गन्ने के खेत में ले गए। जहां बक्सों को ताला तोड़कर सामान खंगाल लिया। घटना की जानकारी पीड़ित को तब हुई जब वह सुबह सोकर उठे। मकान से कुछ दूर खेत की मेड़ पर सामान बिखरा पड़ा मिला। गृहस्वामी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तीन दिन पहले भी चोरों उसके मकान में घुसने का प्रयास किया था।