{"_id":"4603ca1188bdf8363c5fbd5167626f51","slug":"fulbenhd-fever-the-child-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलबेंहड़ में बुखार से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फूलबेंहड़ में बुखार से बालक की मौत
महेवागंज
Updated Tue, 15 Sep 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
फूलबेहड़ क्षेत्र में रहस्यमयी बुखार तेजी से पांव पसार रहा है। रविवार को राजापुर गांव में एक छह साल के बालक की मौत हो गई। जबकि सोमवार की सुबह दो अन्य बालक सीएचसी पर गंभीर हालत में भर्ती कराए गए।
राजापुर गांव निवासी मनोज वर्मा के छह वर्षीय पुत्र अंकित की शनिवार देर शाम तबियत बिगड़ गई। परिवार वालों ने गांव से दवा खरीद कर उसे खिला दी। कुछ ही देर में बुखार हल्का देख घर वालों ने सुकून महसूस किया। बताते हैं कुछ ही घंटे बीते थे कि, बालक तेज बुखार से छटपटाने लगा। यह देख परिवार वाले आनन फानन उसे तेंदुआ गांव स्थित निजी क्लीनिक पर ले गए। हालत नाजुक देख चिकित्सक ने बच्चे को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। मनोज ने बताया कि उपचार के लिए जब तक अस्पताल ले जाने का प्रबंध होता तब तक बालक की हालत और नाजुक हो गई। बताया रविवार को अचानक खून की उल्टी आने के साथ ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। बालक की मौत से घर में मातमी माहौल है। पीएचसी प्रभारी डॉ. एके पंकज ने बताया कि बालक की मौत की सूचना नहीं है। कहा कुछ इलाकों में बुखार का प्रकोप है। टीम अपना काम कर रही है। सोमवार को कस्बे के दो अन्य बालक गंभीर हालत में भर्ती कराए गए थे। जिनकी हालत में अब सुधार है।