{"_id":"589f0a414f1c1b7e0b37c145","slug":"four-acres-burned-cane-burning-scorching-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार एकड़ गन्ना जला जला, युवक झुलसा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार एकड़ गन्ना जला जला, युवक झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो उचौलिया।
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव डभौरा में गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई, जिससे करीब चार एकड़ गन्ना जल गया। आग बुझाने की कोशिश में एक युवक भी झुलस गया। झुलसे युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। फायर ब्रिगेड सूचना देने के बाद भी नही पहुंची।
कोतवाली पसगवां क्षेत्र के गांव डभौरा निवासी शिवकुमार उर्फ गुड्डू के गन्ने के खेत में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ देर में आग पड़ोस के विनोद उर्फ पप्पू और हरनारायण के खेत तक फैल गई। आग लगने की खबर पाकर गांव के सैंकड़ों ग्रामीणों समेत शिवकुमार का भाई बृजकिशोर भी मौके पर गया और सभी लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग की चपेट में आकर बृजकिशोर के पैर झुलस गए। झुलसे युवक को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया। आग से शिवकुमार का चार बीघा, हरनारायण का आठ बीघा और विनोद उर्फ पप्पू का दस बीघा गन्ना जल गया। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नही पहुंची। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया।