{"_id":"57e6c2204f1c1b3b5aa82726","slug":"former-husband-s-lawsuit-against-counterfeiting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानपति के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधानपति के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
- आवास से संबंधित है मामला, दो महिलाओं ने दी थी तहरीर
कोठिया गांव की दो महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने यहां के पूर्व प्रधानपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिलाओं ने तहरीर में आरोप लगाया था कि लोहिया आवास योजना के द्वितीय किस्त का धन पूर्व प्रधानपति ने हड़प लिया है।
कोठिया निवासी सोनापति पत्नी रामफल और सियापति पत्नी वेदराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनको लोहिया आवास योजना के अंतर्गत एक-एक आवास मिला था। जिसकी पहली किस्त बैंक से मिल गई थी और इससे आवास छत स्तर तक तैयार कर लिया था। जब द्वितीय किस्त बैंक में आई तो पूर्व प्रधानपति रमाशंकर की सूचना पर वह दोनों बैंक पहुंची और रुपये निकाल लिए। आरोप है कि निकलवाया रुपया पूर्व प्रधानपति ने ले लिया और लिंटर में लगने वाली सामग्री खुद देने की बात कही। कई दिन गुजर जाने के बाद भी जब सामग्री नहीं मिली तो उन लोगों ने पूर्व प्रधानपति से इस बाबत कहा तो उसके द्वारा आवास कैंसिल करा देने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि छह माह बीत जाने से सटरिंग खाली लगी रही और इसका किराया दोनों ने 22500- 22500 रुपये जमीनें गिरवी रखकर दिया। तहरीर देकर महिलाओं ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस पर पुलिस द्वारा कोठिया के पूर्व प्रधानपति पर जालसाजी कर धन हड़पने के तहत मुकदमा दर्ज किया है।