फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forest personnel intercepted a timber Bota year

वन कर्मियों ने एक बोटा साल लकड़ी पकड़ी

Sun, 10 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो बांकेगंज।
ब्यूरो बांकेगंज। Updated Sun, 10 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Forest personnel intercepted a timber Bota year
पाौधाराोपण - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- चकरोड पर लकड़ी छोड़कर फरार हो गए लकड़कट्टे
मुखबिरों की सूचना पर मैलानी रेंज के जटपुरा बीट फारेस्टर ब्रजेश कुमार ने जंगल में चोरी से काट कर ले जाई जा रही एक बोटा साल लकड़ी बरामद की है। वन कर्मियों के आने की भनक लगते ही लकड़कट्टे जटपुरा चक रोड पर लकड़ी छोड़कर फरार हो गए। फारेस्टर ने मामले में शामिल बीट वॉचर सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ केस काट कर बरामद लकड़ी सीज कर दी।

फारेस्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि शनिवार दिन दहाड़े हरदुआ निवासी बीट वॉचर इंद्रपाल उर्फ कल्लू, वॉचर का पुत्र विनोद और कुकरा निवासी अतीउल्लला लगभग 90 सेंटीमीटर गोलाई और सात फुट लंबाई की एक बोटा साल लकड़ी साइकिल पर लाद कर ले जा रहे थे। जागरूक ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मियों की टीम पहुंचने से पहले तीनों आरोपी जटपुरा चक रोड पर साल लकड़ी छोडकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस काट कर बरामद लकड़ी सीज कर दी है। उधर, इस संबंध में रेंजर मैलानी डीएस यादव ने बताया कि लकड़ी कटान मामले में फरार तीनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर चालान भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed