फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Following the cleaning personnel Died in mysterious circumstances

ब्लाक सफाई कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 02 Sep 2015 11:09 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Wed, 02 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Following the cleaning personnel Died in mysterious circumstances
नगला निवासी ब्लाक में तैनात एक सफाईकर्मी का शव बुधवार को निहालीपुरवा गांव के रास्ते के किनारे पड़ा पाया गया। शव देख लोगों ने सूचना घरवालों समेत पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मुकदमा दर्ज कराने को लेकर लोगों का हुजूम थाने में जमा रहा। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

नगला निवासी ईश्वरी प्रसाद गौतम (52) पलिया ब्लाक में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। बुधवार को उसका शव अलसुबह निहालीपुरवा के रास्ते के किनारे पड़ा पाया गया। शव देख लोगों ने इसकी सूचना घरवालों और पुलिस को दी। सूचना पाकर घरवाले और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को थाने लगाया गया फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। मृतक के पुत्र ने इसे हत्या बताकर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बात कही। पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बगैर सबूत ऐसा करने का विरोध जताया। पुलिस का कहना था कि कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं और इसके चलते पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है और मुकदमा भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मृतक के भाई छैलू की सूचनात्मक तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उधर ब्लाक कर्मी की पत्नी का पति की मौत से रो-रोकर बुरा हाल है। सुबह थाने में ही उसकी हालत काफी गंभीर दिखाई दी जिसको देख लोगों की आंखों से भी आंसू निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों से था विवाद
मृतक का कुछ लोगों से अलग-अलग मामलों को लेकर विवाद भी था। इसी को लेकर हत्या की आशंकाएं जताई जा रही हैं। फिलहाल यह हत्या है या कुछ और इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed