फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fever death in hospital of a child victim , two recruitment

बुखार पीड़ित एक बच्चे की अस्पताल में मौत, दो भर्ती

Sat, 10 Oct 2015 07:54 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 10 Oct 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
जापानी इंसेफ्लाइटिस और एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) जैसी गंभीर बीमारी मासूमों के लिए जानलेवा बनी हुई है, जिसकी चपेट में आकर मासूम असमय काल के गाल में समा रहे हैं। शनिवार की दोपहर को तेज बुखार से पीड़ित फरधान क्षेत्र के गांव परसेहरा बुजुर्ग के एक ढाई वर्षीय मासूम की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि हैदराबाद क्षेत्र के गांव भल्लिया बुजुर्ग और मितौली के गांव पकरिया के रहने वाले बुखार से पीड़ित एक-एक बच्चे को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फरधान क्षेत्र के गांव परसेहरा बुजुर्ग निवासी जमशेद अली के ढाई वर्षीय पुत्र आदिल को बुखार से पीड़ित होने पर शुक्रवार की रात को जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी बीमारी का पता लगाने के लिए पैथालोजी टेस्ट नहीं कराए जा सके। इलाज करने वाले डॉक्टर बच्चे में पायरक्सिया के लक्षण मानते हुए इलाज कर रहे थे, लेकिन शनिवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे आदिल ने दम तोड़ दिया। लिहाजा इस केस में बच्चे में जेई या एईएस के लक्षणों की पुष्टि नहीं हो पाई। इसके अलावा शनिवार को हैदराबाद क्षेत्र के गांव भल्लिया बुजुर्ग निवासी रफीक के तीन वर्षीय पुत्र अमजद अली को तेज बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया, जिसमें डॉक्टरों ने पायरक्सिया के लक्षण बताए हैं तो मितौली क्षेत्र के गांव पकरिया निवासी अखिलेश के तीन वर्षीय पुत्र प्रभात को तेज बुखार के साथ झटके आ रहे हैैं। परिवार वालों ने बच्चे को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed