फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The boundary wall of Peerpur school remained incomplete due to encroachers

Lakhimpur Kheri News: कब्जेदारों के कारण पीरपुर स्कूल की अधूरी रह गई चहारदीवारी

Thu, 17 Sep 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 17 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The boundary wall of Peerpur school remained incomplete due to encroachers
चहारदीवारी विहीन पीरपुर प्राथमिक विद्यालय। स्रोत:ग्रामीण
गोला गोकर्णनाथ। ब्लॉक कुंभी की ग्राम पंचायत सैदापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पीरपुर की चहारदीवारी कब्जे के कारण अधूरी पड़ी है। विद्यालय परिसर के शेष हिस्से पर पड़ोस के लोगों ने कब्जा कर रखा है। यहां कृषि उपकरण रखे जाते हैं और कूड़ा डाला जाता है।
विज्ञापन

कई महीनों से दीवार के निर्माण के लिए ईंटों के चट्टे लगे हैं, लेकिन कब्जा नहीं हटने से निर्माण शुरू नहीं हो सका।
विद्यालय परिसर के कुछ हिस्से में पहले ही चहारदीवारी बन चुकी है। शेष हिस्से से कब्जा हटवाने के लिए प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार और प्रधान अनीता वाजपेई ने उच्च अधिकारियों को कई पत्र दिए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रधानाध्यापक के पत्र पर बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने 12 अगस्त को गोला एसडीएम को कब्जा हटवाने के लिए पत्र लिखा था। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। पत्र मिलने पर तत्काल कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed