{"_id":"6aaae65c3c25da12e505d8cf","slug":"young-man-hangs-himself-following-a-dispute-with-his-wife-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-136369-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पत्नी से विवाद में युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पत्नी से विवाद में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Thu, 17 Sep 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
सरधुआ/राजापुर (चित्रकूट)। सरधुआ थाना क्षेत्र के वीर धुमाई गांव के बाहर बुधवार को बबूल के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक अपनी बहन के घर से अपने गांव लौट रहा था। पत्नी से विवाद के चलते वह परेशान बताया जा रहा है।
बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के महेड गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उसके भाई अजय कुमार (35) की फरवरी में पूनम देवी से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 17 सितंबर को पेशी थी, जिससे अजय मानसिक रूप से परेशान था।
राजकुमार के अनुसार अजय मंगलवार को वीर धुमाई में बहन के यहां गया था और बुधवार सुबह गांव के लिए निकला था। दोपहर में सूचना मिली कि गांव से करीब एक किमी दूर उसने बबूल के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
कार्यवाहक थाना प्रभारी अनंत कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया दहेज प्रताड़ना के मुकदमे के कारण आत्महत्या की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।