फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Son owed 20 lakh and wanted to sell the house; he killed his father when the latter opposed the move.

Hisar News: बेटे पर 20 लाख रुपये का कर्जा, बेचना चाहता था मकान, पिता ने विरोध किया तो मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Son owed 20 lakh and wanted to sell the house; he killed his father when the latter opposed the move.
हिसार। चंदन नगर के पूर्व सरपंच हवा सिंह (65) की हत्या की वजह बेटे पर 20 लाख रुपये का कर्ज सामने आई है। आरोपी बबलू कर्ज चुकाने के लिए चंदन नगर स्थित मकान बेचना चाहता था लेकिन पिता हवा सिंह इसका विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और बबलू ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर कुल्हाड़ी और वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद की है। उसे वीरवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। सदर थाना प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि आरोपी बबलू को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने हत्या की वजह कर्ज और मकान बेचने को लेकर पिता से हुआ विवाद बताया। रिमांड के दौरान उसके कब्जे से कुल्हाड़ी बरामद की गई जिससे उसने पिता पर हमला किया था। इसके अलावा आने-जाने में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पूरा मामला

गांव खारिया निवासी मृतक के भाई सूबेसिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि हवा सिंह वर्ष 2006 में गांव खारिया के सरपंच रह चुके थे और कुश्ती संघ के पदाधिकारी भी रहे थे। वह चंदन नगर में रहते थे और पार्टनरशिप में शराब का ठेका चलाते थे। रविवार रात मकान बेचने को लेकर हुए विवाद में उनके बेटे बबलू ने हमला कर उनकी हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि पिता पर हमला करने के बाद बबलू घायल हवा सिंह को उसी मकान में चारपाई पर छोड़कर करीब दो घंटे तक वहीं रहा। इसके बाद वह इलाज के लिए अस्पताल गया। वहां से गांव खारिया जाकर उसने परिवार को पिता के साथ झगड़े की बात बताई। बाद में वह परिवार के साथ चंदन नगर पहुंचा। शव को गांव ले जाकर दाह संस्कार की तैयारी की गई। इसी दौरान हवा सिंह के शरीर पर चोट के निशान देखकर उनके भाई सूबेसिंह को संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed