{"_id":"5895d6454f1c1b313de85522","slug":"farmer-on-the-mistreatment-and-mortgages-accused-of-making-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मर पर दुराचार और बंधक बनाकर काम कराने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फार्मर पर दुराचार और बंधक बनाकर काम कराने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी से शिकायत कर की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर ने पलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी फार्मर मालिक पर आरोप लगाया है कि उसने उससे मजदूरी की रकम मांगी थी, जो फार्मर ने नहीं दी। उल्टे उसकी पुत्री से दुराचार किया। आरोप है कि फार्मर उसकी पुत्री समेत पूरे परिवार को बंधुआ बनाए हुए है वह किसी तरह से निकला है। उसने एसपी को पत्र देकर परिवार को छुड़ाए जाने और कार्रवाई की मांग की है।
एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में मजदूर ने कहा है कि वह अपने परिवार के साथ पलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक फार्मर के यहां पांच वर्षों से मजदूरी कर रहा था। वह, उसका पुत्र, पत्नी और पुत्री भी साथ ही में मजदूरी करते थे। जिनका करीब 10 हजार रुपया फार्मर पर बकाया है। पुत्री शादी योग्य है। इसलिए उसने बकाया मजदूरी फार्मर से मांगी। आरोप है कि बकाया रकम के लिए हीलाहवाली की जाने लगी। इतना ही नहीं उसे नौकरी छोड़कर जाने भी नहीं दिया गया। जनवरी में उसकी पुत्री को विपक्षी फार्म में बने गोदाम में ले गया। आरोप है कि यहां उसके साथ दुराचार किया। जब मामले की शिकायत करने के लिए थाने जाने का प्रयास किया तो तो जान से मारने की धमकी दी और सभी को बंधक बना लिया। वह किसी तरीके से वहां से भागकर बाहर निकला और पुलिस से शिकायत की लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी से परिवार को बंधक से मुक्त कराने तथा फार्मर के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की।