{"_id":"b6394fa5bca8c3f21032f15290c8ed14","slug":"fan-chori-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में चार पंखों समेत हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में चार पंखों समेत हजारों की चोरी
फरधान
Updated Sun, 21 Dec 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के परिषदीय स्कूल चोरों के निशाने पर हैं। शनिवार रात सदर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपराकरमचंद्र में चोरों ने प्रधानाध्यापक कक्ष सहित अन्य कक्षों के दरवाजों की कुंडी काटकर पंखे, बर्तन, खेल का सामान, टेपरिकार्डर, अभिलेख, टाट-पट्टी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह उधर गए ग्रामीणों ने कक्षों के दरवाजे खुले देखे तो मामले की सूचना प्रधानाध्यापक को दी। थोड़ी देर में स्कूल पहुंचे शिक्षक स्टाफ ने चोरी गए सामान का आकलन करने के बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौका-मुआयना किया है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नही की है। इससे पहले 28 नवंबर की रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय नयागांव को अपना निशाना बनाया था। प्रधानाध्यापक अयोध्या प्रसाद ने स्कूल में चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मौका-मुआयना तो किया है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन